वैकेंसी : सेल में निकली वेकेंसी, इतने पदों पर होगी बहाली

2 Min Read

नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 314 पदों के लिए वेकेंसी निकाली है। इन पदों पर बहाली के लिए 26 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।

आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2024 निर्धारित है। सेल के ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर विजिट कर आवेदन किया जा सकता है।

बता दें कि सेल ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के लिए 314 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपए है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, डिपार्टमेंटल कैंडिडेट और एक्स सर्विसमैन के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 18 मार्च 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन, स्किल टेस्ट एवं फिजिकल और मेडिकल के आधार पर होगा।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाएं। इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें। लॉग इन करें और फॉर्म भरें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें। इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

इसे भी पढ़ें

देवघर में गोलगप्पा खाकर 50 बच्चे बीमार, सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं