मुंबई, एजेंसियां। मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए वेकेंसी निकाली है।
प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर कंसल्टेंट (कम्युनिकेशन), एग्जीक्यूटिव (ग्राफिक्स) और एग्जीक्यूटिव (कंटेंट एंड सोशल मीडिया) के पदों पर भर्ती की जानी है। यह नौकरी संविदा पर है।
शैक्षणिक योग्यता :
नोटिफिकेशन के अनुसार सीनियर कंसल्टेंट (कम्युनिकेशन) पद के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को मास कम्यूनिकेशन / जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए और सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
वहीं, एग्जीक्यूटिव (ग्राफिक्स) और एग्जीक्यूटिव (कंटेंट एंड सोशल मीडिया) पद के लिए सम्बन्धित विषय में बैचलर्स की डिग्री होना चाहिए।
आयु सीमा :
सीनियर कंसल्टेंट के लिए कम से कम 35 साल आयु होनी चाहिए। इसके अलावा, एग्जीक्यूटिव पदों के लिए मिनिमम 22 साल आयु होनी चाहिए।
सभी पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें









