तकनीकी सहायक और बायोकेमिस्ट के पदों पर वैकेंसी [Vacancy for the posts of Technical Assistant and Biochemist]

1 Min Read

RPSC ने निकाला विज्ञापन, इस दिन से करें आवेदन

अजमेर, एजेंसियां। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भू जल विभाग में तकनीकी सहायक- भू भौतिकी के 3 एवं चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 विभाग में बायोकेमिस्ट के 13 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि तकनीकी सहायक- भू भौतिकी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं बायोकेमिस्ट के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।

ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: RPSC RAS 2024 की वैकेंसी जारी, 733 पदों पर होगी भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं