इंडियन नेवी में इतने पदों के लिए निकली वेकैंसी

1 Min Read

रांची। भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 254 वैकेंसी निकली है। उम्मीदवार नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवदेन कर सकते हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत 2 जनवरी 2000 से लेकर 1 जुलाई 2007 के बीच जन्म लेने वाले आवेदन कर सकते हैं।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए जिनका जन्म 2 जनवरी 2000 से 1 जनवरी 2004 के बीच हुआ हो, वे आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्ति:

कार्यकारी शाखा: 136 पद
शिक्षा शाखा: 18 पद
तकनीकी शाखा: 100 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

अर्हता:

न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय या अनुशासन में बी.ई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए।

नियुक्ति प्रक्रिया:

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी।

मेरिट लिस्ट मेडिकल एग्जाम ।

फाइनल सेलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को सब लेफ्टिनेंट के रूप में ट्रेनिंग करनी होगी।

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद NAIC में तीन साल और अन्य ब्रांच में दो साल प्रोबेशन पर सर्विस करनी होगी।

इसके बाद स्थायी तौर पर नियुक्ति होगी।

सैलरी :

56100 रुपए अन्य भत्तों के साथ ।

इसे भी पढ़ें

कल्पना बोली, झारखंडियों के साथ साजिश कर रहे दिल्लीवाले

Share This Article
Exit mobile version