IB में इतने पदों पर निकली वैकेंसी

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने आईबी के तहत ACIO, JIO, SA और अन्य पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

उम्मीदवार MHA की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण :

  • ACIO-I/Exe: 80 पद
  • ACIO-II/Exe: 136 पद
  • JIO-I/Exe: 120 पद
  • JIO-II/Exe: 170 पद
  • एसए/एक्सई: 100 पद
  • JIO-II/Tech: 8 पद
  • एसीआईओ-II/सिविल वर्क: 3 पद
  • JIO-I/MT: 22 पद
  • हलवाई-सह-कुक: 10 पद
  • केयरटेकर: 5 पद
  • पीए: 5 पद
  • प्रिंटिंग प्रेस ऑपरेटर: 1 पद

शैक्षणिक योग्यता :

  • ACIO-I/Exe और ACIO-II/Exe : बैचलर डिग्री, सुरक्षा या ख़ुफिया कार्य में दो साल का अनुभव।
  • JIO-I/Exe, एसए/एक्सई और JIO-II/Exe : 10वीं या समकक्ष योग्यता के साथ खुफिया कार्य में पांच साल का फील्ड वर्क एक्सपीरियंस।
  • JIO-II/टेक : संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/बैचलर डिग्री।
  • ACIO-II/सिविल वर्क : बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर की डिग्री।
  • JIO-I/MT : 10वीं के साथ वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस, 1 साल का ड्राइविंग अनुभव।
  • हलवाई-कम-कुक : 10वीं पास के साथ कैटरिंग डिप्लोमा/सर्टिफिकेट, सरकारी विभाग या उपक्रम में 2 साल का अनुभव।
  • पर्सनल असिस्टेंट : 12वीं पास होना जरूरी है। लेवल 4 में 10 साल का अनुभव।

आयु सीमा :

अधिकतम 56 साल।

सैलरी :

7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के अनुसार, 47,600 – 1,51,100 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया :

  • टाइपिंग टेस्ट
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

ऐसे करें आवेदन :

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें आवेदन फॉर्म को विधिवत भरकर संबधित डॉक्यूमेंट्स के साथ निदेशक/जी-3, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एसपी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-110021 को भेजना होगा।

इसे भी पढ़ें

इंडियन मर्चेंट नेवी में बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं