बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) द्वारा मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 (MMGS-II) के अंतर्गत सिक्योरिटी ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Bank of India Recruitment 2024 के लिए इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार सिक्योरिटी ऑफिसर के कुल 15 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 7 अनारक्षित पद हैं और शेष SC / ST / OBC / EWS वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।

आयु सीमा :

आयु 1 फरवरी 2024 को 25 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

नवोदय विद्यालय में 1300 से ज्यादा वैकेंसी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं