Adda247 में फैकल्टी के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। भारत के सबसे बड़े ई-लर्निंग पोर्टल में से एक Adda247 ने फैकल्टी के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है।

कंपनी को बिहार वर्टिकल में फुलटाइम फैकल्टी की तलाश है। कैंडिडेट को बिहार भर्ती परीक्षाओं के पूरे सिलेबस और सब्जेक्ट्स की बेहतर समझ होनी चाहिए।

विषय :

यह वैकेंसी जीके और जीएस के फैकल्टी के पोस्ट पर है।

शैक्षणिक योग्यता :

इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।

अनुभव :

कैंडिडेट्स के पास ऑनलाइन या ऑफलाइन टीचिंग में 2 से अधिक सालों का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

वेतनमान :

अलग-अलग सेक्टिर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट Glassdoor के मुताबिक, Adda247 में फैकल्टी की सालाना एवरेज सैलरी 6 लाख रुपए तक हो सकती है।

जरूरी स्किल्स :

कैंडिडेट को बाईलिंगुअल होना चाहिए।

अच्छी यूट्यूब प्रजेंस होनी चाहिए।

ऑनलाइन टीचिंग का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

लेटेस्ट सिलेबस पैटर्न से फैमिलियर होना चाहिए।

पॉवर पॉइंट और एक्सेल का नॉलेज होना चाहिए।

जॉब लोकेशन :

इस पोस्ट की जॉब लोकेशन गुरुग्राम, हरियाणा है।

ऐसे करें आवेदन :

कैंडिडेट faculty@adda247.com पर अपना अपडेटेड CV मेल करके इस पोस्ट के लिए अप्लाय कर सकते हैं।

कंपनी के बारे में :

Adda247 भारत का सबसे बड़ा वर्नाक्युलर लर्निंग प्लेटफॉर्म है। यह गूगल, वेस्टब्रिज कैपिटल और इन्फोएज जैसे प्रमुख निवेशकों से बैक्ड है।

यह 12 से अधिक भारतीय भाषाओं में सरकारी नौकरी परीक्षाओं जैसे- UPSC, IIT JEE, NEET और TET आदि परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स प्रदान करता है।

साल 2016 में अनिल नागर और सौरभ बंसल ने इसकी शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़ें

बीएचयू में प्रोफेसर और इन पदों पर निकली वेकेंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं