RPF में 4660 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास को मौके

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी RPF में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के 4660 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हुए।

उम्मीदवार आरपीएफ की वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण :

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर (SI) : 452 पद

आरपीएफ कॉन्स्टेबल : 4208 पद

कुल पदों की संख्या : 4660

शैक्षणिक योग्यता :

आरपीएफ एसआई : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।

कॉन्स्टेबल : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

आयु सीमा :

कॉन्स्टेबल : न्यूनतम आयु 18 वर्ष

एसआई : न्यूनतम आयु 20 वर्ष।

अधिकतम आयु दोनों ही पदों के लिए 28 वर्ष तय की गई है।

आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आयु की गिनती 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

शुल्क :

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए

एससी, एसटी, पीएच, महिला उम्मीदवार : 250 रुपए

चयन प्रक्रिया :

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

शारीरिक मानक परीक्षा (PET)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

चिकित्सा परीक्षण (ME)

परीक्षा प्रणाली :

यह परीक्षा 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) के लिए आयोजित की जाएगी।

हर गलत उत्तर के लिए हर प्रश्न के कुल अंकों में से एक-तिहाई अंक काट लिये जायेंगे।

वेतन :

21,700 – 35,400 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट rpf. Indianrailways.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर आरपीएफ भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।

मेल आईडी, फोन नंबर आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

सभी डिटेल्स दर्ज करके फीस जमा करें।

इसे भी पढ़ें

लापता सोढ़ी की तलाश में तारक मेहता के सेट पर पहुंची पुलिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं