पटना। बिहार में प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक की बहाली निकाली गई है। इसके तहत माध्यमिक स्कूलों में हेडमास्टर के 6061 पदों पर भर्तियां होंगी। इसी तरह प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षकों के लिए 40247 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।
उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि समेत पूर्ण जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
योग्यता :
- 50% अंकों के साथ पीजी की डिग्री।
- शिक्षक भारत का नागरिक और बिहार राज्य का निवासी हो।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में 5% की छूट दी जाएगी।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड, बीए.एड या बीएससी.एड पास हो।
- वर्ष 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास हो।
- राज्य सरकार के विद्यालय में पंचायती राज संस्था एवं नगर निकाय संस्था के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम 8 वर्ष की लगातार सेवा हो।
- सीबीएसई, आईसीएसई, बीएसईबी से अस्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा के पद पर न्यूनतम 12 वर्ष की लगातार सेवा हो।
- राज्य सरकार के विद्यालय में पंचायती राज संस्था और नगर निकाय संस्था के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम 4 वर्ष का अनुभव हो।
- सीबीएसई, आई सी एस ई, बीएसईबी से अस्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षा के पद पर न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव हो।
आयु सीमा :
- प्राइमरी स्कूल हेड मास्टर : 58 वर्ष
- हाई स्कूल हेड मास्टर : 31 – 47 वर्ष
- आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें
मुख्तार का शव गाजीपुर पहुंचा, आज होगा सुपुर्द-ए-खाक, न्ययिक जांच के आदेश








