बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 28 पदों पर वैकेंसी [Vacancy for 28 posts of Sub Inspector in Bihar Police]

3 Min Read

आवेदन 27 फरवरी से; जाने पूरी प्रक्रिया

पटना, एजेंसियां। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने राज्य सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर के 28 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी 2025 से bpssc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती तीन चरणों में होगी – प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और फिजिकल टेस्ट।

वैकेंसी से जुड़ी 10 खास बातेः

  1. शैक्षणिक योग्यता:
    किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
  2. आयु सीमा:
    20 वर्ष से 37 वर्ष। आयु की गणना 01-08-2024 से होगी।
    • अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष, जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष।
    • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए 40 वर्ष।
    • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों, महिलाओं और थर्ड जेंडर के लिए 42 वर्ष तक।
  3. कैसे होगा चयन:
    तीन चरणों में – 1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा, 2. मुख्य लिखित परीक्षा, 3. फिजिकल टेस्ट।
  4. लिखित परीक्षा:
    प्रारंभिक परीक्षा: 200 अंकों का एक पेपर होगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न होंगे। 30% से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए असफल माने जाएंगे।
    मुख्य परीक्षा: दो पेपर होंगे:
  5. सामान्य हिंदी: 200 अंकों का, 100 प्रश्न और 2 घंटे का समय।
  6. सामान्य अध्ययन: 200 अंकों का, 100 प्रश्न और 2 घंटे का समय।
  7. निगेटिव मार्किंग: दोनों लिखित परीक्षाओं में गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।
  8. शारीरिक मानक:
    पुरुषों के लिए:
    सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर।
     अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 160 सेंटीमीटर।
    महिलाओं के लिए: न्यूनतम ऊंचाई 155 सेंटीमीटर और वजन 48 किलोग्राम।
  9. शारीरिक दक्षता परीक्षा:
    एक मील की दौड़: 6 मिनट 30 सेकंड में।
    गोला फेंकना:
    पुरुषों के लिए 16 पाउंड का गोला 16 फीट दूर फेंकना।
    महिलाओं के लिए 12 पाउंड का गोला 10 फीट दूर फेंकना।
  10. फाइनल मेरिट: फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी, जबकि फिजिकल टेस्ट में केवल पास होना अनिवार्य होगा।
  11. आवेदन शुल्क:
    बिहार के मूल निवासी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपये।
    बिहार के राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष/महिला और राज्य के सभी वर्ग/कोटि की महिला अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये।
    आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: SBI में 1511 पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं