डीआरडीओ में अप्रेंटिस के 200 पदों पर वैकेंसी, इस तारीख तक करें आवेदन [Vacancy for 200 apprentice posts in DRDO, apply till this date]

1 Min Read

रांची। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है।

इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा एसोसिएट अप्रेंटिस के 40, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के 40, ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) के 120 पदों पर भर्ती की जानी है।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

बीई/बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, केमेस्ट्री ), टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के लिए डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, केमिस्ट्री), ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) के लिए फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेन, इलेक्ट्रिशियन, और सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: रेलवे में अप्रेंटिस के 5066 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Share This Article
Exit mobile version