हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 116 पदों पर वेकेंसी [Vacancy for 116 posts in Hindustan Aeronautics Limited]

2 Min Read

इंजीनियर्स को मौका, सैलरी 55 हजार से ज्यादा

बेंगलुरु, एजेंसियां। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से डिप्लोमा टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को किया जाएगा।

पदों का विवरण :

मैकेनिकल : 64 पद

इलेक्ट्रिकल : 44 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स : 8 पद

कुल पदों की संख्या : 116

शैक्षणिक योग्यता :

मैकेनिकल टेक्नीशियन :

मैकेनिकल/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन :

इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नीशियन :

इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स व दूरसंचार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

आयु सीमा :

उम्मीदवारों की आयु 01 मई 2024 तक 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ओबीसी-एनसीएल और एससी/एसटी के लिए ऊपरी आयु सीमा 38 वर्ष है।

सैलरी :

पद के अनुसार, 23,000 – 57,000 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया :

रिटन एग्जाम

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल एग्जाम

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाएं।

Apply Online लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें।

सही जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

लॉग इन पर क्लिक करके सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

HAL में अप्रेंटिस के 324 पद निकली भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं