OICL AO में निकली 100 पदों के लिए वेकेंसी, इस तारीख तक करें आवेदन

2 Min Read

नई दिल्ली: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड OICL ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 100 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आगामी 21 मार्च, 2024 से शुरू होगा। जो की 12 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवर OICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर orientalinsurance.org.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

इसमें अप्लाई करने क लिए सामान्य, ओबीसी, ईडल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपय जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का देना होगा। कुल 100 पदों में एससी के लिए 13 और एसटी कैटेगिरी में 7 खाली पदों को भरा जाएगा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, अनारक्षित श्रेणी में 45 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 9 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ये नियुक्तियां अकाउंट्स के लिए 30 पद, एक्चुरियल के लिए 5 पद और इंजीनियरिंग विभाग के लिए 15 पद, इंजीनियरिंग आईटी के लिए 20 पद, लीगल के लिए 20 पद, मेडिकल ऑफिसर के 20 पदों पर की जाएंगी।

सभी के लिए अलग-अलग पात्रता श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। जिसके बारे में आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

होली स्पेशल इवेंट में ऐश्वर्या हुई बेहोश, जानें कैसी है तबीयत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं