हल्दी का करें यह असरदार उपाय, कर्ज से जल्द मिलेगा छुटकारा [Use this effective remedy of turmeric, you will get relief from debt soon]

3 Min Read

रांची। आजकल महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि पति-पत्नी मिल कर भी कमाते हैं, तो भी बचत नहीं हो पाती है। तो कई बार जिन्दगी में ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जब लोगों को मजबूरी में कर्ज लेना ही पड़ता है।

किसी को बच्चों पढ़ाई-शादी के लिए, तो किसी को घर बनाने के लिए, कई बार लोगों को बीमारी का इलाज कराने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। कर्ज ऐसी दिक्कत है, जिसमें डूबे शख्स को हर समय इसे चुकाने की टेंशन बनी रहती है।

कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि कर्ज से निकल पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताये गये हैं, जो कि आपको कर्ज से निकलने में मदद कर सकते हैं। ये उपाय जल्द ही आपको कर्ज से छुटकारा दिलाने में सहायता कर सकते हैं।

कर्ज से मिलेगी राहत

अगर आपके ऊपर काफी ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है और आप कर्ज से परेशान हैं, तो आपको हर गुरुवार अपने नहाने के पानी में हल्दी डाल कर नहाना चाहिए। इसके बाद पीले कपड़े पहन कर भगवान विष्णु का ध्यान करें।

इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा और आपको कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। बताते चलें कि आपको हल्दी का यह उपाय हर गुरुवार के दिन आजमाना है।

ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं, भगवान विष्णु की पूजा करते समय भी आपको कर्ज से छुटकारे की कामना भी करनी है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

कई बार देखा जाता है कि आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे जिन्दगी में तरक्की नहीं मिल पाती है। अगर आप हल्दी का उपाय करते हैं, तो आपको नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिल सकता है।

सफलता के रास्ते खुलेंगे

कुछ जातक ऐसे होते हैं, जो की दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन, उन्हें तरक्की हासिल नहीं हो पाती।

ऐसे में उन्हें हल्दी के पानी से स्नान जरूर करना चाहिए। इससे उनका गुरु मजबूत होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

नौकरी में होगी तरक्की

अगर आप लम्बे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं या आपकी प्रोन्नति नहीं हो रही है, तो आपको गुरुवार के दिन हल्दी का यह उपाय जरूर करना चाहिए। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से नौकरी में बेहतर परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं।

मनोकामना होगी पूरी

अगर आपके मन में कोई इच्छा है, जो लम्बे समय से पूरी नहीं हुई है और आप उसे पूरी करना चाहते हैं तो आपको उसे पूरा करने के लिए गुरुवार के दिन एक चुटकी हल्दी का यह उपाय जरूर करें।

इसे भी पढ़ें

हल्दी से बना ये वेट लॉस ड्रिंक बड़े काम का है, कुछ महीनों में अच्छा खासा वजन कम देगा

Share This Article
Exit mobile version