US Vice President: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पीएम से मिले, द्विपक्षीय बातचीत हुई [US Vice President JD Vance meets PM, bilateral talks held]

1 Min Read

US Vice President:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 4 दिन के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। वेंस ने PM मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। PM ने वेंस और उनकी फैमिली के लिए डिनर होस्ट किया। मोदी ने वेंस, उनकी पत्नी उषा और तीनों बच्चों को अपने आवास का गार्डन दिखाया। पीएम ने वेंस और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस बैठक में बाइलेट्रल ट्रेड डील , ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। इससे पहले जेडी वेंस परिवार के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर गए।

US Vice President: वेंस आज जयपुर जाएंगे:

वेंस आज राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और CM भजन लाल से मुलाकात करेंगे। जयपुर का आमेर फोर्ट देखने जाएंगे। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। इसके बाद यूपी जाएंगे और कल आगरा में ताजमहल देखेंगे। 13 साल बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत दौरे पर आए हैं। जो बाइडेन उपराष्ट्रपति के तौर पर 2013 में भारत आए थे।

इसे भी पढ़ें

कमला हैरिस ने टिम वॉल्ज को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं