Urinary Tract Infection: महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) के लक्षण, जानें कैसे करें समय रहते उपचार [Symptoms of urinary tract infection (UTI) in women, know how to treat it in time]

2 Min Read

Urinary Tract Infection:

नई दिल्ली, एजेंसियां। महिलाओं में यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) की परेशानी आम है, जो मूत्रमार्ग के किसी भी हिस्से, जैसे मूत्राशय, मूत्रमार्ग या गुर्दे को प्रभावित कर सकती है। महिलाओं में यह इन्फेक्शन पुरुषों की तुलना में अधिक पाया जाता है, क्योंकि उनकी मूत्रमार्ग छोटी होती है, जिससे बैक्टीरिया आसानी से मूत्राशय तक पहुंच सकते हैं।

यूं तो यूटीआई के लक्षण अक्सर हल्के होते हैं, लेकिन इनको समय रहते पहचानना जरूरी है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो इन्फेक्शन किडनी तक फैल सकता है, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है।

आइए जानते हैं, महिलाओं में यूटीआई के लक्षण:

Urinary Tract Infection: यूरिन मार्ग में जलन:

यूटीआई का सबसे सामान्य लक्षण पेशाब करते समय जलन या चुभन का अहसास होना है।

बार-बार पेशाब आने की इच्छा:

यूरिन इन्फेक्शन के कारण महिलाओं को बार-बार पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होती है, भले ही यूरिन की मात्रा कम हो।

Urinary Tract Infection: यूरिन से तेज दुर्गंध आना:

यूटीआई की स्थिति में यूरिन का रंग गहरा और बदबूदार हो सकता है, कभी-कभी इसमें खून भी आ सकता है।

पेट के निचले हिस्से में दर्द:

महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में तेज और असहनीय दर्द हो सकता है।

Urinary Tract Infection: थकान और कमजोरी:

यूटीआई के दौरान थकान और कमजोरी का अहसास बढ़ सकता है, जिसे अक्सर महिलाएं सामान्य समझ लेती हैं।

अगर यूटीआई के लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए और इन्फेक्शन किडनी तक फैल जाए, तो तेज बुखार, पीठ के निचले हिस्से में दर्द और कंपकंपी जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए अगर किसी भी लक्षण का अनुभव हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच करवाएं।

इसे भी पढ़ें

कोविड से कमजोर हुए दिल, दिमाग और किडनी

Share This Article
Exit mobile version