यूपीएससी टॉपर आदित्य का है रांची से खास कनेक्शन

2 Min Read

रांची। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव का रांची से खास कनेक्शन है।

उनका ननिहाल झारखंड के रांची में है और तो और आदित्य का जन्म भी रांची में हुआ था। उनके पिता पहले रांची में ही पदस्थापित थे। बाद में उनका तबादला यूपी के लखनऊ में हो गया।

आदित्य का ननिहाल, हरमू में है, जहां उनके नाना-नानी और मामा-मामी पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

आदित्य की नानी 84 वर्षीय सुनीता प्रसाद ने मीडिया को बताया कि आदित्य बचपन से ही काफी मेधावी और जिज्ञासु था।

मामी विभा श्रीवास्तव ने कहा कि आदित्य ने पिछले साल भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी।

उसे तब आईपीएस मिला था। इस समय वह हैदराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा है।

आदित्य के मामा राजेश प्रसाद श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि आदित्य की कामयाबी की खबर सुनकर हम फूले नहीं समा रहे।

हमने पड़ोसियों को मिठाई बांटी। पूरा परिवार पार्टी की तैयारी में जुटा है। बताया जाता है कि आदित्य ने लखनऊ में ही पढ़ाई पूरी की।

2022 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आदित्य को 136वां रैंक मिला था। उनको भारतीय पुलिस सेवा मिली।

हालांकि, आदित्य की इच्छा थी कि वे आईएएस बनें। 2023 में उन्होंने दोबारा प्रयास किया और इस बार टॉप किया।

इसे भी पढ़ें

सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने कहा: सपना साकार हुआ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं