यूपीएससी ने सफल उम्मीदवारों के अंक जारी किए, आदित्य 54.27 प्रतिशत अंक के साथ बने ‘टॉपर’

1 Min Read

नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के ‘टॉपर’ आदित्य श्रीवास्तव ने आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 54.27 प्रतिशत अंक हासिल किये।

यूपीएससी द्वारा शुक्रवार को जारी सफल उम्मीदवारों की विस्तृत अंक सूची से यह जानकारी मिली।

परीक्षा में दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान रहे, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 52.69 प्रतिशत अंक हासिल किए।

परीक्षा में 1,016 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जिसके परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए।

इनमें 664 पुरुष और 352 महिलाएं हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत विभिन्न सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के वास्ते सिविल सेवा परीक्षा हर साल यूपीएससी द्वारा तीन चरण- प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन करती है।

इसे भी पढ़ें

लोग चुनाव को लेकर बहुत उत्साहित नहीं हैं : नरेश टिकैत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं