UPSC IES, ISS रिजल्ट जारी, 49 का चयन [UPSC IES, ISS result released, 49 selected]

2 Min Read

15 दिन के अंदर अपलोड होंगी मार्कशीट

नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने IES और ISS का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। IES यानी इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और ISS यानी इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस का रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

51 पदों पर होगी बहालीः

इस रिक्रूटमेंट के जरिए 51 पदों को भरा जाना है। इनमें से 18 पोस्ट IES की हैं और 33 पोस्ट्स ISS की हैं। हालांकि, फाइनल रिजल्ट में ISS की 31 पोस्ट्स ही भरी गई हैं।

ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि PwBD यानी बेंचमार्क विकलांगता वाले योग्य कैंडिडेट्स न होने के चलते 2 वैकेंसी खाली रखी गई हैं। नोटिस में सभी पास कैंडिडेट्स की लिस्ट दी गई हैं।

कुछ कैंडिडेट्स के रिजल्ट प्रोविजनल हैः

फाइनल लिस्ट में चयनित कुछ कैंडिडेट्स के रिजल्ट प्रोविजनल यानी अनंतिम हैं। इन कैंडिडेट्स के डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन बाकी है। इसके लिए तीन महीने के अंदर सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। ऐसा न करने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।

UPSC ने एक फेसिलिटेशन काउंटर भी बनाया है। इसके आलवा 011-23385271 या 011-23381125 पर कॉल करके भी मदद या जानकारी मांगी जा सकती है। UPSC सिलेक्टेड कैंडिडेट्स के मार्क्स, रिजल्ट जारी होने की तारीख यानी 12 दिसंबर से 15 दिन के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

ISS पर्सनालिटी टेस्ट 3 दिसंबर सेः

6 दिसंबर, 2024 तक, जबकि IES पर्सनालिटी टेस्ट 2 दिसंबर से 5 दिसंबर तक हुआ था।

इसे भी पढ़ें

UPSC Mains Result 2024: आज जारी हो सकता है UPSC Mains का रिजल्ट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं