UP का पहला ग्लास स्काई वाक ब्रिज खुला

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। ऊत्तर प्रदेश का पहला ग्लास वाक ओवरब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के तुलसी जल प्रपात में प्रदेश का पहला “ग्लास स्काई वाक ब्रिज” बनाया गया है।

इस ब्रिज का निर्माण वन और पर्यटक विभाग ने करवाया है। इसे गाजीपुर की पवन सुत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनाया है।

इस ब्रिज को भगवान राम के धनुष और बाण के आकार का बनाया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। दूर से ही यह धनुष के आकार में नजर आने लगता है।

धनुष और बाण के आकार में बने ब्रिज में खाई की ओर बाण (इसकी लंबाई 25 मीटर) है, जबकि दोनों पिलर के बीच धनुष (इसकी चौड़ाई 35 मीटर) है।

इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। ऊत्तर प्रदेश सरकार को इससे पर्यटन के क्षेत्र में गति मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

WHO ने जारी की वैश्विक हेपेटाइटिस रिपोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं