शिवसेना (UBT) सांसद की अभद्र टिप्पणी पर मचा बवाल [Uproar over Shiv Sena (UBT) MP’s indecent remarks]

1 Min Read

अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को ‘माल’ कहा था

मुंबई, एजेंसियां। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा- ‘हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता। ओरिजिनल माल चलता है।’ इसके जवाब में शाइना ने X पर पोस्ट करते हुए कहा- मैं महिला हूं, माल नहीं।

सावंत के खिलाफ FIR दर्ज:

शाइना ने सावंत के खिलाफ मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि ‘महाविनाश अघाड़ी‘ वाले महिलाओं का सम्मान नहीं करते।

अगर आप किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, तो वो चुप नहीं रहेगी। महाराष्ट्र की महिलाएं करारा जवाब देंगी।

इसे भी पढ़ें

शिवसेना शिंदे की 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं