कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के विश्वभारती यूनिवर्सिटी से एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। यहां की तीन छात्राओं ने एक गेस्ट प्रोफेसर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इन छात्राओं का आरोप है कि उनके प्रोफेसर ने सेमेस्टर परीक्षा में पास कराने के बदले में शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।
विश्वभारती विश्वविद्यालय के फारसी, उर्दू और इस्लामिक स्टडी डिपार्टमेंट में पढ़ने वाली तीनों छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर ने उन्हें वॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजा है। कई बार उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ भी है।
छात्राओं ने 28 मार्च को शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि परीक्षा में फेल होने का डर दिखाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया।
तीनों छात्राएं प्रमाण लेकर थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को प्रोफेसर के भेजे मैसेज दिखाए। जिनमें उसने छात्राओं से अलग से मिलने और रात गुजारने की भी बात लिखी थी।
इधर आरोपी प्रोफेसर ने छात्राओं की शिकायत को निराधार बताया है। उसने कहा कि मैं इस वक्त बोलपुर में नहीं हूं। कहीं बाहर हूं। मैं इस बारे में कुछ भी नहीं जानता। मुझे फंसाया जा रहा है।
वॉट्सएप पर अगर किसी छात्रा को कोई मैसेज भेजा जाता है तो वह पढ़ाई को लेकर होता है। उनका किसी और से कोई रिश्ता नहीं है। मैं यहां इतने लंबे समय से पढ़ा रहा हूं। पहले कभी भी मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगे।
इसे भी पढ़ें








