UPI इंसेंटिव स्कीम एक साल के लिए बढ़ी [UPI incentive scheme extended for one year]

1 Min Read

2 हजार रुपए के ट्रांजैक्शन पर दुकानदार को ₹3 मिलेंगे

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को प्रमोट करने के लिए चल रही इंसेंटिव स्कीम 31 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दी है। इस स्कीम में रुपे डेबिट कार्ड और BHIM-UPI के जरिए 2,000 रुपए तक के पर्सन टू मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शिन करने पर छोटे दुकानदारों को 0.15% इंसेंटिव मिलेगा।

क्या है P2M ट्रांजैक्शान:

पर्सन टू मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन का मतलब है व्यापारी और ग्राहक के बीच किया गया UPI ट्रांजैक्शन है। यह स्कीम 1 अप्रैल 2021 से लागू है। रूपे डेबिट कार्ड को प्रमोट करने का सीधा असर ग्लोबल पेमेंट कंपनीज वीजा और मास्टरकार्ड पर पड़ेगा। इंसेंटिव स्कीम पर एक साल में करीब 1,500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसे भी पढ़ें

जानें आपके बैंक का UPI ट्रांजैक्शन लिमिट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं