यूपी कैबिनेट का आज होगा विस्तार, ओपी राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह सीएम आवास पहुंचे

1 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैबिनेट का आज विस्तार होगा। मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को सीएम आवास बुलाया गया है।

रालोद से अनिल कुमार, सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी से सुनील शर्मा, दारा सिंह चौहान सीएम आवास पहुंच गये हैं।

यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के जो कयास लगाए जा रहे थे, उन पर मंगलवार को विराम लग गया है।

एनडीए में शामिल दो घटक दलों सुभासपा और रालोद के कोटे से एक-एक विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं।

सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान को बीजेपी मंत्री बनाने जा रही है। इसके अलावा साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा भी बीजेपी कोटे से मंत्री बनाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पश्चिम बंगाल में, कहा- चुनाव में डर या भय की कोई जगह नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं