UP के बलिया में तेल का खजाना, ओएनजीसी की खुदाई से क्रूड ऑयल की संभावना [Oil reserves in Ballia, UP, possibility of crude oil from ONGC’s excavation]

2 Min Read

लखनऊ,एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गंगा किनारे स्थित सागरपाली गांव में कच्चे तेल का भंडार मिलने की संभावना को लेकर खुदाई का काम जारी है। ओएनजीसी की टीम इस इलाके में क्रूड ऑयल की तलाश कर रही है, और अब तक टीम को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिससे अफसरों में खुशी की लहर है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि दो साल पहले भी इस क्षेत्र में कच्चे तेल की तलाश की जा रही थी, और उस दौरान बम धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देती थीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार

स्थानीय लोगों के अनुसार, ओएनजीसी ने सड़क किनारे खुदाई कर और रात के समय ग्रेनाइट से ब्लास्ट करके कच्चे तेल के संभावित भंडार का परीक्षण किया था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बलिया के सागरपाली गांव से लेकर प्रयागराज के फाफामऊ तक लगभग 300 किलोमीटर क्षेत्र में कच्चे तेल और गैस के विशाल भंडार का पता चला है।

कितना लाभदायक रहेगा ये खोज

इस खोज के परिणामस्वरूप, न केवल भारत को ईंधन के मामले में आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा, बल्कि यह भारत की अरब देशों पर निर्भरता को भी खत्म कर देगा। अगर यह भंडार सच में पाया जाता है, तो यह क्षेत्र रोजगार और विकास की एक नई क्रांति का गवाह बनेगा। ओएनजीसी की टीम का मानना है कि यहां से कच्चे तेल की आपूर्ति कई दशकों तक हो सकती है, जिससे भारत के ऊर्जा क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें

भारत का कच्चे तेल का आयात बिल 2023-24 में 16 प्रतिशत घटा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं