जियो के इस प्लान्स में मिलता है अनलिमिटेड डेटा [Unlimited data is available in these plans of Jio. Unlimited data is available in these plans of Jio]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। रिलायंस जियो भारत की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के शानदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।

कोरोना काल के बाद से इंटरनेट डेटा की खपत भारत में बहुत ही ज्यादा बढ़ चुकी है। इस वजह से जियो ने ग्राहकों के लिए कई तरह के डेटा प्लान्स भी ऑफर किए हैं।

यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए जियो कंपनी अब अपने प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा दे रही है।

रिलायंस जियो अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली फ्री एसएमएस भी देती है।

अगर आप अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आपको सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मिल जाएंगे।

अनलिमिटेड 5G डेटा वाला प्लान्स :

198 रुपये का प्लान

जियो की लिस्ट में अनलिमिटेड 5G डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान 198 रुपये का है। इस प्लान में आपको 14 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 28GB डेटा मिलता है।

यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान में आपको प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। कंपनी प्लान में ग्राहकों को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है।

448 रुपये का प्लान

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें आपको किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 56GB डेटा मिलता है।

यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके क्षेत्र में 5G इंटरनेट की कनेक्टिविटी है तो आप बिना किसी टेंशन के अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको सोनी लिव और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो का 1028 रुपये का प्लान

जियो के इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलता है। इसमें आपको 84 दिन की लंबी वैलिडिटी दी जाती है।

पूरी वैलिडिटी के लिए इसमें आपको 168GB डेटा मिलता है। यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ डेली 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। जियो इसमें ग्राहकों को स्विगी ऐप का सब्सक्रिप्शन भी देती है।

जियो का 1029 रुपये का प्लान

जियो इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान देता है। इसमें आपको 84 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा मिलते हैं।

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको इस प्लान के साथ 84 दिन के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

इसे भी पढ़ें

भारत में टेलीकॉम के क्षेत्र में बेहतरी के लिए साथ आए 12 प्रमुख ऑपरेटर्स, जियो और एयरटेल शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं