यूनाइटेड स्पिरिट्स को 29.69 करोड़ रुपये की वैट मांग की नोटिस मिली

1 Min Read

नयी दिल्ली: यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि आबकारी और कराधान प्राधिकरण ने वित्त वर्ष 2020-2021 में दावा किए गए क्रेडिट नोट्स के लाभ को अस्वीकार करने के बाद उसे 29.69 करोड़ रुपये की वैट मांग की नोटिस दी है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2020-2021 के लिए आबकारी और कराधान अधिकारी- सह – मूल्यांकन प्राधिकरण, वार्ड-1, पलवल, हरियाणा से वैट मूल्यांकन आदेश मिला है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने शेयर बाजार को बताया कि उससे 13.47 करोड़ रुपये के ब्याज सहित 29.69 करोड़ रुपये की वैट मांग की गई है।

कंपनी ने बताया कि विभाग ने रिटर्न में दावा किए गए क्रेडिट नोट्स के लाभ को अस्वीकार कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने वीजा मुद्दे पर भारत छोड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं