केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पटना की सड़कों पर चलाई साइकिल [Union Sports Minister Mansukh Mandaviya rode a bicycle on the streets of Patna]

2 Min Read

पटना। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। गुरुवार की सुबह उन्होंने पटना की सड़कों पर 10 किलोमीटर तक साइकिल चलाई।

इस दौरान बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रविंद्रन संकरण, खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्रन भी मौजूद रहे। तमाम लोगों ने भी खेल मंत्री के साथ साइकिल चलाई। पटना की सड़कों पर खेल मंत्री के पीछे बिहार के कई साइकिलिस्ट भी मौजूद रहे।

खेल मंत्री प्रतिदिन साइकिल चलाते हैं और अपने दफ्तर भी वह अक्सर साइकिल से आते-जाते रहे हैं। बुधवार को वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ट्रॉफी देने के लिए खेल मंत्री बिहार आए हैं।

आज गुरुवार को बिहार में खेल के विकास पर बापू टावर में आयोजित चर्चा में सम्मिलित होंगे। इसी बीच मनसुख मांडविया ने बिहार के खेल विभाग से कहा कि वह बिहार की साइकिलिस्ट टीम के साथ सुबह में साइकिल चलाएंगे

जिसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री पटना गेस्ट हाउस जहां ठहरे हुए हैं, वहां से अटल पथ होते हुए जेपी सेतु और फिर जेपी सेतु से पाटलिपुत्र खेल परिसर तक साइकिल से पहुंचे। केंद्रीय खेल मंत्री के साथ बिहार के खेल मंत्री और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने भी साइकिल चलाई।

इसे भी पढ़ें

प्रगति के लिए नेतृत्व अहम, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रमुख वैश्विक ताकत बना : नड्डा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं