उद्धव ने 65 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (शरद पवार) 85-85 यानी कुल 255 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बाकी 33 सीटें सपा, CPI(M) और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए रहेंगी।
शिवसेना (UBT) ने 65 प्रत्याशियों की सूची जारी की। वरली से आदित्य ठाकरे को और कोपरी पाचपखाडी से CM एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया है।
65 में सिर्फ 3 महिलाएः
शिवसेना (UBT) की लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पांच सीटें SC और 3 सीटें ST के लिए हैं। अभी कांग्रेस और NCP (शरद) की लिस्ट आनी बाकी है। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
इसे भी पढ़ें








