संदेशखाली की महिलाओं का यू टर्न, कहा-बीजेपी ने जबरदस्ती लिखवाया

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की घटना ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया।

अब फिर इसने एक नई हलचल पैदा कर दी है। संदेशखाली मामला चुनाव की दशा और दिशा बदलने के लिए अब लगभग तैयार है।

एक बार फिर मुद्दा गरमा गया है। इस बार तृणमूल की तरफ से आरोप लग रहे हैं कि भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं से शिकायत करने को कहा था।

वहीं, दूसरी ओर संदेशखाली की तीन महिलाओं में से एक ने यू-टर्न ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने दावा किया कि उसके साथ मार- पीट नहीं की गई है और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने और पुलिस में शिकायत करने के लिए मजबूर किया था।

हालांकि भाजपा ने इसे टीएमसी की साजिश बताया है। कहा है कि उस महिला को डराया-धमकाया गया है और उसे प्रलोभन भी दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश की वायुसेना का एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं