गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से दो आतंकियों को किया गया गिरफ्तार

1 Min Read

गुवाहाटी। असम पुलिस ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकवादी संगठन अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से संबंध रखते हैं।

इन दोनों की पहचान अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के बहार मिया (30) और रेयरली मिया (40) के तौर पर की गई है।

दोनों आतंकी बांग्लादेश से हैं और भारत में अवैध ढंग से बिन पासपोर्ट के रह रहे थे। इनके पास से कुछ भारतीय दस्तावेज भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल ये लोग असम में आतंकी नेटवर्क फैलाने के लिए कर रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है कि ये दोनों युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

ये दोनों असम में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अवैध रूप से रह रहे थे। उनके पास से आधार और पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें

भिड़ू बोला, तो जैकी होंगे नाराज, जेल भी जा सकते हैं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं