शिमला में हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद

2 Min Read

शिमला, एजेंसियां : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच लाख रुपये मूल्य की करीब 96 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

ठियोग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिमला के पास फागु में एक कार को रोका जिसमें दोनों तस्कर सवार थे।

इस संबंध में डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर शाम ठियोग पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा नम्बर की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो लोग नशे की तस्करी में संलिप्त हैं और कुफ़री से ठियोग की तरफ जा रहे हैं।

इस पर पुलिस ने फागु के पास नाका लगाकर कार संख्या (HR26CG -1183) को निरीक्षण के लिए रोका और तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों से 49 ग्राम हेरोइन बरामद किया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5 लाख रुपये है। तस्कर इस हेरोइन को छोटी-छोटी मात्रा में आगे बेचने की फिराक में थे।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (32) निवासी भवानी हरियाणा और अनिल कुमार (41) निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है।

इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

टीएमसी ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’’ का आरोप लगाया; आयोग से हस्तक्षेप की मांग की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं