दिल्ली हवाई अड्डे पर 1.21 करोड़ रुपये का सोना तस्करी करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

1 Min Read

नई दिल्ली : दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 1.21 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक, जेद्दा से आये आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया।

बयान में बताया गया कि मंगलवार को यहां पहुंचने पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया था।

सीमा शुल्क विभाग ने बयान में बताया, ”यात्री और उसके सामान की तलाशी के दौरान रबर जैसी चीज में लिपटे पीले रंग के रासायनिक पेस्ट वाले तीन अंडाकार कैप्सूल बरामद किए गए, जिनमें सोना होने का संदेह था। यात्री ने अपने निजी अंग में इन्हें छुपाया हुआ था।”

इसे भी पढ़े

इन्फोसिस का मुनाफा चौथी तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 7,969 करोड़ रुपये पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं