ओडिशा: नौका पलटने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

1 Min Read

भुवनेश्वर : ओडिशा पुलिस ने झारसुगुडा जिले में महानदी नदी में नौका पलटने से हुई आठ लोगों की मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

लोगों की डूबने से मौत हुई थी। नाव में 55 से ज्यादा लोग सवार थे। ओडिशा सरकार ने मरने वालों के घरवालों को 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की थी।

पुलिस ने कहा कि बोट का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था और यह ऑपरेशन करने के लिए तैयार भी नहीं थी। फिर भी इसे ऑपरेट किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें

यश कुमार की अपकमिंग फिल्म “दिल लागल दुपट्टा वाली से 2” का एक्शन पैक्ड ट्रेलर आउट, फिल्म मई में होगी रिलीज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं