अनंत अंबानी की शादी में देवघर के दो पंडे, अंबानी परिवार को दिया बाबाधाम आने का निमंत्रण [Two pandas from Deoghar attend Anant Ambani’s wedding, invite Ambani family to visit Babadham]

2 Min Read

स्वस्ति वाचन किया और शिव शक्ति की पूजा कराई

देवघर। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में देवघर के दो पंडा पहुंचे हैं। अनंत की शादी में द्वादश ज्योतिर्लिंग के पंडा को आमंत्रित किया गया है। पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए है।

दोनों 10 जुलाई को मुंबई पहुंचे और शादी के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। कई विधि विधान भी इन्होंने कराए हैं।

द्वादश ज्योतिलिंग से पहुंचे हैं पंडित

पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा देवघर के विद्वान हैं। लंबोदर परिहस्त संस्कृत के बहुत बड़े विद्वान माने जाते है और देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जैसे कोई भी बड़े नेता जब भी बाबा नगरी पहुंचे तो इन्होंने ही पूजा कराया है।

देशभर के द्वादश ज्योतिलिंग से कई पुजारी इस शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। लंबोदर और डॉ पंकज झा ने अनंत और अंबानी को आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने स्वस्ति वाचन किया और शिव शक्ति की पूजा कराई। दोनों पुरोहित देवघर का प्रसिद्ध पेड़ा अपने साथ ले गए थे जिसे उन्होंने प्रसाद के रूप में दिया।

महेंद्र सिंह धोनी को बाबाधाम आने का निमंत्रण

दोनों पुरोहितों ने अंबानी परिवार और नए जोड़े को देवघर के निमंत्रण भी सौंपा है। उन्होंने कहा है कि विवाह के बाद पति – पत्नी अपने परिवार के साथ जरूर देवघर पधारें।

अंबानी परिवार ने भी इनके न्यौते को स्वीकार किया है। इस शादी समारोह में कई बड़े मेहमान शामिल हो रहे हैं।

दोनों पुरोहित ने यहां महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात की है। इस दौरान दोनों की महेंद्र सिंह धोनी से भी बातचीत हुई है।

पंडित लंबोदर ने धोनी से भी आग्रह किया कि आप भी देवघर में बाबा मंदिर आए। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर से भी इनकी मुलाकात हुई।

इसे भी पढ़ें

शादी से पहले मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी, कहा- मां काली को शादी का आमंत्रण देने आये हैं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं