राधास्वामी सत्संग ब्यास में दो नाबालिगों से रेप [Two minors raped in Radhaswami Satsang Beas]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करता था 65 साल का सेवादार

बुलंदशहर, एजेंसियां। बुलंदशहर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में दो नाबालिग बच्चियों से रेप का मामला सामने आया है। 65 साल के आरोपी मुख्य सेवादार मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों लड़कियां सत्संग भवन में खेलने जाती थीं। सेवादार छात्राओं को प्रसाद की मीठी गोलियों के नाम पर नशीली दवाएं खिलाता था। जब छात्राएं बेसुध हो जाती थीं तो दुष्कर्म करता था।

7वीं और 8वीं की छात्रा हैं दोनोः

एक बच्ची छठी और दूसरी 7वीं में पढ़ती है। आरोपी 8 महीने से गंदी हरकत कर रहा था। एक बच्ची के पेट में दर्द होने पर मामले का पता चला। जांच में वह प्रेग्नेंट निकली।

पूछने पर उसने घरवालों को पूरी बात बताई। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

और भी बच्चियों के साथ दुष्कर्म का शकः

पुलिस को शक है कि सेवादार ने और भी बच्चियों को अपना शिकार बनाया होगा। पुलिस ने आश्रम आने वाली बच्चियों और उनके पेरेंट्स से पूछताछ शुरू की है।

वहां आने वाली महिलाओं से भी बात की जा रही है। आरोपी सेवादार और पीड़ित दोनों बच्चियां एक ही गांव चांदपुर पूठी के रहने वाले हैं। घटना भी यहीं हुई।

दो एफआइआर दर्जः

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आश्रम में एक सेवादार ने दो नाबालिग लड़कियों से रेप किया है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

मांडर में दो नाबालिगों संग गैंगरेप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं