Illegal Ganja: बोकारो: 80 किलो गांजा और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

2 Min Read

illegal Ganja:

बोकारो। बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बेरमो अनुमंडल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 किलो गांजा और भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस छापेमारी में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

क्या है मामला

बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि जरीडीह थाना क्षेत्र के कारोबारी सोनू कुमार राय की निशानदेही पर गोमिया थाना क्षेत्र के सियारी में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने गांधीग्राम सियारी बिछाटोली गांव में सुजीत कुमार साव के मकान में छापा मारा, जहां से 80 किलो गांजा और बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। हालांकि मकान मालिक सुजीत कुमार साव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तारी और पूछताछ:

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए कारोबारी से पूछताछ में पता चला कि सुजीत कुमार साव बड़े पैमाने पर गांजे की सप्लाई विभिन्न थाना क्षेत्रों और दुकानों में करता था। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर जरीडीह और पेटरवार थाना पुलिस की मदद से यह छापेमारी की, जिसमें 80 किलो गांजा और अन्य अवैध शराब की बोतलें बरामद हुईं।

पुलिस का बयान:

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक उत्पादों और उनके कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। पुलिस का उद्देश्य अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार को रोकना है और आरोपियों को पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाना है।

इसे भी पढ़े

बिहार चुनाव से पहले RJD-AIMIM गठबंधन टूटा, ओवैसी करेंगे तीसरे मोर्चे का गठन?

Share This Article
Exit mobile version