लखनऊ में बुलडोजर से ढहाई गई 5 मंजिला 2 मस्जिदें; आधी रात प्रशासन ने की कार्रवाई [Two 5-storey mosques were demolished with bulldozers in Lucknow.]

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। लखनऊ में 5 मंजिला दो मस्जिदों और एक मदरसे को प्रशासन ने मंगलवार देर रात ढहा दिया।

अकबरनगर फेज-2 में की इन मस्जिदों को ढहाने का काम रात 12.30 से 3.30 बजे तक चला। इसके लिए 8 बुलडोजर लगे थे।

पहले मस्जिदों के ग्राउंड फ्लोर की दीवारों को खोखला किया गया। धीरे-धीरे सारे पिलर तोड़े गए। आखिरी में केवल एक पिलर बचा था तब बुलडोजर से इसे धक्का देते ही पूरी मस्जिद भरभराकर गिर गई।

आसपास के लोग हटा दिये गये थे

मस्जिदों को गिराने के दौरान सिर्फ पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे। बाहरी लोगों को हटा दिया गया।

सुरक्षा को देखते हुए वहां से गुजरने वाले फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी बंद कर दिया गया। दोनों मस्जिद और मदरसे गिराने में करीब 4 घंटे लगे। इन दोनों मस्जिदों को 2016-17 में बनवाया गया था।

इसे भी पढ़ें

यूपी अपराधियों के बाद अब बुलेट पर बुलडोजर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं