टी.वी. सोमनाथन होंगे भारत के नए कैबिनेट सचिव, 30 अगस्त को संभालेंगे पदभार [TV. Somanathan will be the new Cabinet Secretary of India, will take charge on August 30]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी टी.वी. सोमनाथन को भारत का अगला कैबिनेट सचिव बनाया गया है। वह 30 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

पदभार ग्रहण करने की तारीख से लेकर कैबिनेट सचिव का पदभार संभालने तक वह कैबिनेट सचिवालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के रूप में काम करेंगे।

फ़िलहाल भारत के कैबिनेट सचिव राजीव गौबा है। राजीव गौबा की जगह लेने जा रहे टी.वी.सोमनाथन फिलहाल केंद्रीय वित्त सचिव और व्यय सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

2 साल के लिए कैबिनेट सचिव रहेंगे

भारत सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टी वी सोमनाथन, आईएएस को 30.08.2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टी वी सोमनाथन, IAS की कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर कैबिनेट सचिव के रूप में कार्य करने तक लागू रहेगा।’

सरकार को मजबूती मिलने की उम्मीद

बता दें कि टी.वी. सोमनाथन को उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के लिए जाना जाता है। वह कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

उनकी नियुक्ति से सरकार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट सचिव का पद सरकार में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसमें सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माना जा रहा है कि टी.वी. सोमनाथन की नियुक्ति से सरकार को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

गौबा ने अगस्त 2019 में संभाला था पद

बता दें कि टी.वी. सोमनाथन राजीव गौबा की जगह लेंगे। राजीव गौबा ने 30 अगस्त 2019 को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला था। बताते चले कि गौबा ने 5 साल पहले 30 अगस्त 2019 को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला था।

इसे भी पढ़ें

पीके मिश्रा बने रहेंगे पीएम मोदी के प्रधान सचिव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं