सासाराम। रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग दो पर गुरुवार की अहले सुबह करीब 3 बजे श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रैक्टर में ट्रक ने टक्कर मार दी।
जिस पर सवार दो श्रद्धालु की मौत हो गई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में कैमूर जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमापुर गांव निवासी नचकु कहार के पुत्र बंधन कुहार और कुदरा निवासी लालमोहन रावत के पुत्र अनिल बारी शामिल हैं।
बता दें कि सभी लोग कैमूर जिला के भगवानपुर थाना अंतर्गत उमापुर गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर औरंगाबाद जिला के महुआ धाम जा रहे थे। रास्ते में टेकारी के समीप पीछे से आ रही ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस और एनएच के अधिकारी सभी घायलों को लेकर सदर अस्पताल सासाराम गए. जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर दो की मौत हो गई है। वहीं सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें








