ट्रिपल मर्डर: पिता और दो बेटों की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत [Triple murder: Father and two sons brutally murdered, panic in the area]

2 Min Read

Triple murder:

लखनऊ, एजेंसियां। जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई एक भीषण वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। नेवादा अंडरपास के पास एक ही परिवार के तीन लोगों – पिता और दो बेटों – की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Triple murder: लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला:

मृतक लालजी और उनके बेटे गुड्डू कुमार व यादवीर वेल्डिंग की दुकान चलाते थे और रोज की तरह रविवार रात भी दुकान पर ही सोए थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड और भारी हथौड़े से तीनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर दुकान में लगा CCTV कैमरे का DVR भी उखाड़कर ले गए, जिससे साफ है कि वारदात पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी।

Triple murder: पुलिस जांच में जुटी:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े

Crime in Jharkhand: कुख्यात शूटर शिवेंद्र को नहीं मिली बेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं