रांची में 21 अप्रैल को होने वाली विपक्ष की रैली में शामिल होगी तृणमूल

1 Min Read

नयी दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची में 21 अप्रैल को होने वाली विपक्ष की रैली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शामिल होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को कुछ दिन पहले फोन कर रैली के लिए आमंत्रित किया था।

चुनाव प्रचार में व्यस्तता के कारण ममता के रैली में उपस्थित होने की संभावना नहीं है हालांकि पार्टी अपने प्रतिनिधियों को भेजेगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 21 अप्रैल को रांची में ‘उलगुलान (क्रांति) महारैली’ कर रहा है, जिसमें विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें

इंस्टाग्राम ने युवाओं की सुरक्षा व यौन शोषण से बचाव के लिये नग्नता को धुंधला करने की शुरुआत की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं