पटना : बिहार के महान शिक्षाविद, समाजसेवी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार बीपी मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के पूर्व कुलपति डॉ अमरनाथ सिन्हा के आकस्मिक देहांत के बाद बुधवार को बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ जी ने की।
सभा में पूर्व उप- मुख्य मंत्री एवं निवर्तमान राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी, समाजसेवी पद्मश्री विमल जैन, भाजपा नेता पारिजात सौरभ, अभिजीत कश्यप , प्रो० डॉ० सुधा सिन्हा , डॉ० अमर नाथ सिन्हा के पुत्र शिशिर तथा उनके पौत्र और पौत्री उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें
डीआरआई ने आयातित पुर्जे के गलत एचएसएन कोड को लेकर मारुति सुजुकी के खिलाफ जांच की शुरू








