भारत से लेकर अमेरिका और यूरोप के बाजारों में दिखा जबरदस्त गिरावट [Tremendous decline seen in markets from India to America and Europe]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। बुधवार को भारत से लेकर अमेरिका और यूरोप के बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। आंधी इतनी जबरदस्त थी कि दुनिया के 288 अरबपति इस आंधी में गरीब हो गए। सबसे ज्यादा कंगाल दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क हुए और एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी हुए। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार दोनों को ज्वाइंटली 12 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ।

गरीब होने वालों की फेहरिस्त में वॉरेन बफे, जेफ बेजोस, मुकेश अंबानी सावित्री जिंदल तक का शामिल है। आइए आपको भी बताते हैं कि दुनिया के कितने अरबपतियों की दौलत में ​में एक बिलियन डॉलर यानी 8300 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

किस अरबपतियों ने गंवाई सबसे ज्यादा दौलत

दुनिया के 10 अरबपतियों ने एक बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा की दौलत गंवाई है। जिनमें अमेरिकर के 5 अरबपति शामिल है। जिसमें एलन मस्क का नाम सबसे आगे है। उनकी दौलत में से 7.21 बिलियन डॉलर कम हुए हैं।

वहीं इस लिस्ट में भारत के 3 तीन अरबपतियों के नाम है। जिनकी दौलत में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।सबसे ज्यादा गिरावट गौतम अडानी की दौलत में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को शेयर बाजार में आई गिरावट की वजह से अडानी की दौलत 4.84 अरब डॉलर कम हुई है. उसके बाद अंबानी और सावित्री जिंदल का नाम है। उसके बाद एक चीन के कोलिन हुआंग और एक नाम मैक्सिको के कार्लोस स्लिम का नाम है।

इसे भी पढ़ें

सीरिया पर अमेरिका-इजराइल के बाद तुर्किये का भी हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं