नई दिल्ली, एजेंसियां। ट्रेन से सफर के कई भयावह तस्वीरें इन दिनों सामने आ रही हैं। भीड़ अधिक होने की वजह से कन्फर्म टिकट नहीं होने के बाद भी लोग स्लीपर और एसी कोच में चढ़ जाते हैं। अब ऐसा करना यात्रियों को काफी महंगा पड़ेगा।
भारतीय रेलवे ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं कि केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही स्लीपर और एसी कोच में यात्रा कर सकें।
रेलवे की योजना के अनुसार अगर कोई वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करता है तो उसे जुर्माने के साथ अगले स्टेशन पर उतरना होगा।
एसी कोच में बिना कन्फर्म टिकट यात्रा करने पर यात्रियों को 440 रुपये जुर्माना के साथ अगले स्टेशन का किराया देना होगा।
इतना लगेगा जुर्माना
इसी तरह स्लीपर कोच में बिना कन्फर्म टिकट यात्रा करने पर यात्रियों को 250 रुपये जुर्माना के साथ अगले स्टेशन तक का किराया देना होगा।
भारतीय रेलवे का कहना है कि कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की यात्रा आरामदेह हो, इसके लिए कड़ी चेकिंग की जाएगी। बिना कन्फर्म टिकट वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
ट्रेनों मे जनरल कोच की कमी के कारण जानवरो की तरह सफर करने को लोग मजबूर









