राजस्थान में ट्रेन एक्सीडेंट, 4 डब्बे बेपटरी

1 Min Read

अजमेर। राजस्थान के अजमेर ट्रेन एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में सुपरफास्ट ट्रेन के 4 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गये हैं। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना देर रात एक बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि साबरमती एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के इंजन समेत चार डिब्बे मदार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए हैं। हादसे की खबर के बाद राहत बचाव दल फौरन घटनास्थल पर पहुंचा।

कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। कुछ यात्रियों ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे की है। वे सो रहे थे तभी अचानक तेज आवाज उनके कानों तक पहुंची जिसके बाद वे डर गये।

राहत बचाव दल रात से ही यहां पहुंचा हुआ है। रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गये हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहारः खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं