हावड़ा में ट्रेन हादसा, सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे [Train accident in Howrah, 3 coaches of Secunderabad-Shalimar Express derailed]

1 Min Read

हावड़ा, एजेंसियां: लगातार ट्रेन हादसों की खबर सामने आ रही हैं। वही पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ट्रेन हादसा हो गया। सिंकदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

रेलवे के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोलकाता से 40 किलमीटर दूर नालपुर में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस हफ्ते में एक दिन चलती है।

ददरअसल, ट्रेन जब खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी, तभी डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें एक डिब्बा पार्सल वैन का है, वहीं दो पैसेंजर कोच हैं।

इसे भी पढ़ें

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन एक्सीडेंट को लेकर रेलवे ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं