‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर रिलीज, मंजुलिका बनकर लौटीं विद्या बालन, कार्तिक आर्यन से होगी जंग [Trailer release of ‘Bhool Bhulaiyaa 3’, Vidya Balan returns as Manjulika, will fight with Kartik Aryan]

3 Min Read

माधुरी का भी सरप्राइज अवतार

मुंबई, एजेंसियां। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 3 मिनट 50 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। लेकिन, अगर आप डरावने सीन्स का इंतजार कर रहे थे, तो शायद आपको निराशा हाथ लग सकती है।

फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ है खासः

इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सिंहासन की बात से शुरू होती है। इसके बाद सभी किरदारों की एंट्री दिखाई गई है। कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा बने हैं, जो उस भूतिया हवेली से भूत को भगाने और कुछ अनसुलझे राज को सुलझाते दिखेंगे।

विद्या बालन का खौफनाक किरदारः

ट्रेलर में विद्या बालन एक बार फिर से मंजुलिका बनकर लौटी हैं। उनके रोल को काफी खौफनाक दिखाया गया है। हालांकि, माधुरी दीक्षित सरप्राइज मंजुलिका बनकर सामने आई हैं। फिल्म में रूह बाबा और तृप्ति डिमरी के बीच लव केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके अलावा विजय राज और राजपाल यादव भी नजर आए हैं

।कॉमेडी ने बिगाड़ा हॉरर का मजाः

फिल्म में स्टारकास्ट काफी बड़ी है। लेकिन किसी भी किरदार की हॉरर एक्टिंग में वो दम नहीं दिखा, जिसकी फैंस को उम्मीद होगी। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन ने हर हाल में कॉमेडी करने की कोशिश की है। लेकिन ज्यादा कॉमेडी ने ट्रेलर से हॉरर एंगल को ही मिटा दिया। मंजुलिका के किरदार में फैंस को विद्या बालन से काफी उम्मीद होगी। लेकिन उनके हॉरर अंदाज में भी कमी दिखाई दी है।

दो-दो मंजुलिका ने क्रिएट किया कंफ्यूजनः

ट्रेलर में विद्या बालन के अलावा माधुरी दीक्षित भी मंजुलिका बनी नजर आई हैं। दोनों के बीच कुछ लड़ाई के सीन्स को भी दिखाया गया है, जिसे देखकर लगता है कि एक बार फिर फिल्म में दोनों मंजुलिका एक-दूसरे से अपना कोई पुराना बदला लेंगी। जिनकी मदद कार्तिक आर्यन करेंगे। जैसे कि भूल भुलैया-2 में दिखाया गया था।

विजुअल्स और म्यूजिकः

ट्रेलर में VFX भी इतना डार्क है कि देखने में सब कुछ नकली सा लग रहा है। बैकग्राउंड म्यूजिक हरे राम हरे राम आपको जरूर अक्षय कुमार की याद दिलाएगा।

इसे भी पढ़ें

भूल भुलैया 3 का टीजर रिलीज: कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की दमदार वापसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं