Traffic Routes Changes:
रांची। 28 नवंबर को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। बता दे 28 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड होकर ही आगे जा सकेंगे। नो-एंट्री का पुराना समय पहले की तरह लागू रहेगा।
किन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन ?
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी आवास रोड, दिवंगत दिशोम गुरु आवास रोड, अतिथि शाला मार्ग, मोरहाबादी टीओपी और रेडक्रॉस रोड पर सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोका जाएगा। लोगों से अनुरोध है कि इस रूट पर चारपहिया वाहन न चलाएं।
पार्किंग के लिए चार स्थल तय
कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए फुटबॉल मैदान (रांची कॉलेज मोरहाबादी),आर्मी मैदान मोरहाबादी,TRI मैदान और DIG ग्राउंड में पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। बता दे कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर की ओर से आने वाले वाहन इन्हीं पार्किंग स्थलों में पार्क होंगे। वहीं बूटी मोड़, रिम्स और करमटोली से आने वाले वाहनों की पार्किंग आर्मी मैदान में की जाएगी।ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अस्थायी रूप से रूट बदले या बंद किए जा सकते हैं।



