Trade Deal:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील पर केंद्र सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि भारत एक मजबूत व्यापार समझौता करने के लिए तैयार है, लेकिन इसमें कुछ शर्तें भी लागू होंगी। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर जैसे क्षेत्रों में देश की निश्चित सीमाएं हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा।
Trade Deal: वित्त मंत्री का बयान
वित्त मंत्री का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की स्थिति 8 जुलाई तक साफ हो जाएगी। ट्रंप के अनुसार, यह समझौता आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और ऑटोमोबाइल सेक्टर जैसे अहम क्षेत्रों को कवर कर सकता है।
Trade Deal: सीतारमण ने कहा
सीतारमण ने कहा, “हां, क्यों नहीं। हम अमेरिका के साथ एक अच्छा व्यापार समझौता करना चाहेंगे, लेकिन यह भारत के हितों को ध्यान में रखते हुए होगा।” उन्होंने यह भी बताया कि भारत तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और मजबूत साझेदारों के साथ समझौते करना वक्त की मांग है।
सरकार की ओर से यह बयान उस समय आया है जब भारत, अमेरिका के साथ आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। जल्द ही इस समझौते को लेकर ज्यादा स्पष्टता आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह डील भारत की निर्यात क्षमताओं को बढ़ावा दे सकती है और नई निवेश संभावनाओं के द्वार खोल सकती है।
इसे भी पढ़ें








